जूनियर बालक कबड्डी के लिए ट्रायल छह को
सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- सिद्धार्थनगर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम के चयन को छह सितंबर को दिन में 11 बजे से रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी में ट्रायल होगा। एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार साह ने बताया कि ट्रायल में जनपद के सभी इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागी की आयु 31 दिसंबर 2026 को 20 वर्ष से कम होनी चाहिए। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति व उसकी छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को 50वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए छह सितंबर को होंगे चयन ट्रायल राज्य स्तरीय प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.