बोकारो, जून 23 -- बोकारो। बोकारो जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आगामी 28 जून को सेक्टर-12 सी स्थित खो-खो ग्राउंड में जूनियर बालकों के लिए चयन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए जिला खो-खो संघ के सचिव सुनीत कुमार मल्लिक ने बताया कि चयन प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बोकारो जिला टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 3 से 5 जुलाई तक खूंटी में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य जूनियर (बालक) खो-खो चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी इस चयन प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- सुब्रतो कप फुटबॉल आन से, शिक्षा विभाग के पास होगा अपना रेफरी प्रतियोगिता के नियमों के अन...