रुद्रपुर, जुलाई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए उत्तराखंड राज्य टीम के गठन को लेकर शनिवार को एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी, एमेनिटी पब्लिक स्कूल में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 202 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 140 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जिनमें अधिकांश खिलाड़ी वर्ष 2011 जन्म वर्ग के हैं। इनमें से अंतिम रूप से 18 खिलाड़ियों का चयन कर उत्तराखंड टीम की घोषणा की जाएगी, जो जूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम...