बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को फेयरवेल और गुडलक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर प्रबंध निर्देशिका मधु बंसल ने किया। उन्होंने कहा शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए बच्चे किसी भी सपने को पूरा कर सकते हैं। निर्णायक मंडल द्वारा मिस फेयरवेल का अवार्ड कक्षा 12 की छात्रा अवनी बबीता राज को दिया गया, जबकि मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड छात्र अनन्य दत्त शर्मा को मिला। इनके अतिरिक्त मिस टिथोनस का खिताब फातिमा तासीर एवं मिस्टर टिथोनस का खिताब प्रसंग सिंह को मिला। प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि सभी छात्र परीक्षा पर फोकस रखते हुये पेपर दें और विद्यालय, अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। एकेडमिक निदेशक शिल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.