जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप का आगाज आज
बलिया, सितम्बर 8 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन सनबीम स्कूल (अगरसण्डा) में हो रहा है। नौ से 11 सितम्बर तक होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से कुल 13 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी मंगलवार को मीडिया से साझा करते हुए सनबीम स्कूल के प्रबंधक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय भव्य खेल महाकुंभ की मेजबानी को लेकर विद्यालय परिवार भी उत्साहित है। कहा कि विद्यालय के पूर्व सचिव स्व. अरुण कुमार सिंह की स्मृति को समर्पित यह आयोजन स्थानीय व ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने और आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगा。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.