जमशेदपुर, मई 12 -- 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से केपीएस कदमा में शुरू हुआ। यह शिविर 10 से 17 मई तक चलेगा, जिसमें 20 बालक और 20 बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप 22 से 29 मई तक पांडिचेरी में आयोजित होगी। शिविर के बाद 12 बालक और 12 बालिका खिलाड़ियों की अंतिम टीम चुनी जाएगी। झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के मानद सचिव जे.पी. सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन अध्यक्ष हरभजन सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...