मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- बुढ़ाना। चतुर्थ फास्ट फाइव जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन किया। जो प्यारे जी स्पोर्ट्स अकादमी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघाटन पूर्व विधायक उमेश मलिक ने किया। पूर्व विधायक ने देशभर से आई विभिन्न राज्यों की टीमों का स्वागत किया एवं सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.