अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़ । स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव रिंकू दीक्षित ने बताया कि प्रथम जूनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 6 मई से 9 मई तक अलीगढ़ स्थित श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होगा। चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना, उनके खेल कौशल को निखारना तथा भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...