जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग में खुशी राणा ने जीता स्वर्ण
बागपत, जून 6 -- उड़ीसा के खोरदा में आयोजित जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दाहा गांव की खिलाड़ी खुशी राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दाहा गांव निवासी तरुण राणा की पुत्री खुशी राणा मेरठ स्थित बीआईटी ग्लोबल स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा हैं। कोच उदयवीर सिंह सैनी ने बताया कि 30 मई से 3 जून तक उड़ीसा के खोरदा में आयोजित जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खुशी राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खुशी राणा के स्वर्ण पदक जीतने पर विनेश राणा, प्रेम सिंह, जयपाल, अनिल, अंकुर राणा सहित अनेक ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कार्तिक चौधरी ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.