जूनियर थ्रोबॉल में तेलंगाना का नेतृत्व करेंगे कैफ खान
गोंडा, सितम्बर 25 -- मेहनौन, संवाददाता। महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाली 36वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रो बॉल चैंपियनशिप बालक वर्ग में इटियाथोक के एकडंगा निवासी कैफ खान तेलंगाना टीम का नेतृत्व करेंगे। हैदराबाद में जूनियर थ्रो बाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। तेलंगाना की टीम को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ तेलंगाना के प्रशासक डॉ. रवि कुमार, तेलंगाना थ्रोबॉल एसोसिएशन के संस्थापक सचिव पी जगन मोहन गौड़ और टीटीए के महासचिव सीथिरुमल रेड्डी ने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जर्सी व किट प्रदान कीं। नासिक में यह प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक चलेगी। जूनियर थ्रो बाल प्रतियोगिता में कैफ खान के चयन होने से उनके पैतृक आवास एकडंगा में क्षेत्र के लोगो ने पहुंचकर बधाई दी। जिला पंचायत सदस्य हाजी अनवर शकील चौधरी, पूर्व प्रमुख दद्दन खान, हाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.