जूनियर तीरंदाजों ने साधा निशाना, राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला
बोकारो, अगस्त 22 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो के स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रही द्वितीय एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 में शनिवार से जूनियर वर्ग की स्पर्धाओं का आगाज हुआ। 19 से 26 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका रिकर्व तथा कंपाउंड वर्ग में देशभर से पहुंचे करीब 250 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। रैंकिंग और एलिमिनेशन राउंड में तीरंदाजों के बीच अगले चरण में जगह बनाने को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतिकूल मौसम के बावजूद खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उत्साह की कमी नहीं दिखी।
उद्घाटन समारोह प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक सह अध्यक्ष, बोकारो जिला तीरंदाजी संघ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.