सीतापुर, मार्च 12 -- अकबरपुर। जेएस सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के सेमिनार हॉल में यूपीएसएसएससी जूनियर ड्रग एनालिस्ट में रजनीश कुमार का चयन होने पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्र, शिक्षक और स्टाफ शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की डायरेक्टर डॉ. भूमिका योगी, डॉ. सुजीत गुप्ता, चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने मिलकर किया। चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने राजनीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि रजनीश की इस उपलब्धि से संस्थान का नाम रोशन हुआ है। इस अवसर पर रजनीश कुमार ने अपने अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...