जमशेदपुर, मार्च 23 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर नेटवर्क लगातार दूसरे सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगा। इनकी मांग जूनियर डॉक्टर के स्टाइपेंड बढ़ाने की है। आईएमए-जेडीएन लंबे समय से मांग कर रहा है कि स्टाइपेंड में वृद्धि की जाए, क्योंकि रिम्स और बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य राज्यों में भी जूनियर डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से काफी अधिक है। ऐसे में इन छात्रों ने बीते सोमवार से अपना विरोध काला पट्टी लगाकर काम करना शुरू किया है। 6 अप्रैल से ये लोग इमरजेंसी छोड़कर अपनी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.