जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। राज्य भर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में काम कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर स्टाइपेंड (स्कॉलरशिप) बढ़ाने की मांग की। इस उद्देश्य से आईएमए-जेडीएन (जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क) और जेडीए (जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों जूनियर डॉक्टर उपस्थित थे। बैठक में आईएमए-जेडीएन के राज्य सचिव डा. राघवेन्द्र और जेडीए के एमजीएम के डा. गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने विभाग और मुख्यालय के पदाधिकारियों से पहले भी मांग रखी थी। उनका कहना है कि उनकी फाइल प्रक्रिया में है, लेकिन लंबे समय से लंबित होने के कारण जूनियर डॉक्टरों का धैर्य समाप्त हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग जल्द पूरी नहीं होने पर जूनियर डॉक्टर आगे की रणनीति पर जल्द ही फैसला लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.