गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर तीमारदार को पीट दिया। वाकया नेहरू अस्पताल के मेडिसिन वार्ड नंबर 11 में हुआ। पुलिस ने मामला शांत करवाया। इसके बाद पुलिस की मदद से परिजन मरीज को डिस्चार्ज कराकर घर वापस ले गए। बताया जाता है कि सिद्धार्थनगर जिले के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी 73 वर्षीय शिवप्रसाद को सांस फूलने की शिकायत थी। परिजनों ने सोमवार की शाम पहले सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल, फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उन्हें नेहरू अस्पताल के मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। पुत्र प्रदीप ने बताया कि भर्ती के बाद से जांच के नाम पर डॉक्टर लगातार दौड़ा रहे थे।मंगलवार की दोपहर में वार्ड में तैनात जूनियर डॉक्टर ने खून की जांच कराने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.