जूनियर जिला तैराकी चयन आज
सीतापुर, जून 24 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा जूनियर बालक और बालिका तैराकी टीम के चयन के लिए जनपदस्तरीय ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल कार्यालय, तरणताल स्टेडियम में आज गुरुवार दोपहर तीन बजे से आयोजित होगी। यहां चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी 27 जून को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मण्डलस्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। मण्डलस्तरीय चयन के बाद अंतिम रूप से चुनी गई टीम तीन से पांच जुलाई तक लखनऊ में होने वाली प्रदेशस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के अनुसार इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप-1 (आयु 17-18 वर्ष, जन्म वर्ष 2008-2009) और जूनियर ग्रुप-2 (आयु 15-16 वर्ष, जन्म वर्ष 2010-2011) के खिलाड़ी भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.