घाटशिला, मार्च 9 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान परिसर में सुपर स्टार क्लब के तत्वाधान में जूनियर चाकुलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी में छह टीम के मालिकों ने 120 खिलाड़ियों की बोली लगाई। टूर्नामेंट में कुल छह टीम पुरनापानी फायर बर्ड्स, पीके स्पॉटिंग क्लब, अमलागोड़ा किंग्स, रीवा एकादश, सालखा वॉरियर्स और यूनाइटेड एकादश भाग लेंगी। पुरनापानी टीम के मालिक विप्लव महतो और कप्तान देव महतो, पीके स्पोर्टिंग टीम के मालिक दशरथ गोप और कप्तान मिलन मांडी, अमलागोड़ा किंग्स टीम के मालिक समीरन परिहारी और कप्तान नीरज बारीक, रीवा एकादश टीम के मालिक आनंद सिंह और कप्तान बाबाई नायक, सालखा वॉरियर्स टीम के मालिक तापस गोप और कप्तान मदन गोप और यूनाइटेड...