घाटशिला, दिसम्बर 6 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित पुरनापानी के विवाह मंडप में शुक्रवार को पुरनापानी तरंगा क्लब के तत्वावधान में जूनियर पुरनापानी तरंगा टी10 प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। यह प्रतियोगिता आगामी 23 दिसंबर से शुरू होगी। इस नीलामी में छह टीम के मालिकों ने 145 खिलाड़ियों की बोली लगाई। इनमें से 90 खिलाड़ियों को टीम के मालिकों ने खरीदा। प्रतियोगिता में छह टीमें गोल्डन लायंस, दक्षिणाशोल वॉरियर्स, यूनाइटेड गैंगस्टर्स, एसआर इलेवन, जेएनबी इलेवन और ए एस स्पोर्ट्स भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12000 रुपए नगद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 10000 रुपए नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कमेटी के देव महतो ने बताया कि प्रतियोगिता का लीग मैच आगामी 23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.