सिमडेगा, मार्च 26 -- जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में बताया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। बताया गया कि नर्सरी में चरण किसान, एलकेजी में अनुदीप बाबा, यूकेजी में नैरा कुमारी, कक्षा एक में माही कुमारी, कक्षा दो में निखिल गोयल, कक्षा तीन में अभिषेक डुंगडुंग, कक्षा चार में मो साकिब राज, कक्षा पांच में बेबी गोयल को सम्मानित किया।

हिंदी ...