सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल, में होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा केरकेट्टा द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य डॉक्टर पद्मराज स्वामी जी महाराज और विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनिवास अग्रवाल एवं गुरु मां उपस्थित थी। गुरु माँ ने होली के अवसर पर एक भावपूर्ण भजन की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. पद्मराज स्वामी जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि होली आत्मशुद्धि, सकारात्मकता और प्रेम का संदेश देती है। उन्होंने विद...