जूनियर के अंडर में कैसे करूं काम...इस्तीफा दे दूं क्या, डीसीपी क्राइम को लेटर लिखकर इंस्पेक्टर ने बयां किया दर्द
कानपुर, जून 11 -- Kanpur News: कानपुर में अपने से कई साल जूनियर के अंडर में काम करने से आहत इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने डीसीपी क्राइम को पत्र देकर दर्द बयां किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस्तीफा देने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि बीते तीन वर्षों से उनकी अनदेखी की जा रही है। काफी परेशान होने के बाद मजबूरी में उन्हें पत्र देकर इस्तीफे की पेशकश करनी पड़ी। इसमें उन्होंने कहा कि 'जूनियर के अंडर में कैसे काम करूं, इस्तीफा दे दूं क्या'। उधर, अफसरों ने कहा है कि इंस्पेक्टर इस्तीफा देंगे तो मुख्यालय भिजवा दिया जाएगा। इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में वह काकादेव थाने में तैनात थे। उस दौरान नवाबगंज में तैनात दो पुलिसकर्मी बुलेट से एक युवक को उठा ले गए थे। युवक के परिजनों ने पांडुनगर चौकी में तहरीर दी। इसमें एक यू-ट्यूबर का नाम दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.