बेगुसराय, जुलाई 15 -- बीहट, निज संवाददाता। बेगूसराय जूनियर बालक कबड्डी टीम के गठन के लिए वुधवार को बेगूसराय जिला कबड्डी संध के बैनर तले संस्कार भवन परिसर में ट्रायल का आयोजन किया गया। श्वेता, नंदन, आदित्य अंबर तथा लीलाम्बुज की चयन समिति ने फिलहाल 16 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण कैंप के लिए किया है। 16 जुलाई से बीहट के महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू होगा। बेगूसराय जिला कबड्डी संध के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत बेगूसराय जूनियर बालक कबड्डी टीम का गठन होगा तो बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण कैंप केलिए बीहट के रूपेश, आरूष, रवि, विक्की, शिवम, आदर्श, मटिहानी के शुभम, कृष, सानू, धनश्याम तथा सुमित, ...