एटा, अगस्त 10 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जिले के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को बेगलैस दिवस मनाया जाएगा। जनपद के 662 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शनिवार के दिन बैगलेस दिवस मनाया जाएगा। इस दिन छात्र-छात्राएं बिना स्कूल बैग के आयेंगे। वह किताबों से दूर व्यावहारिक और कौशल आधारित गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिट्टी शिल्प, चित्रकला, कंपोस्ट निर्माण, किचन गार्डन, जल एवं मृदा परीक्षण, विज्ञान प्रयोग, सिलाई-कढ़ाई और उद्योगों का भ्रमण गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त बैंक, डाकघर कार्यप्रणाली, फोटोग्राफी, ऐतिहासिक स्थलों का अध्ययन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और स्क्रैप कोडिंग सहित कुल 34 गतिविधियों की जानकारी करायी जाएगी। गतिविधियों के माध्यम से ...