गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर। दिल्ली में 20 से 24 मार्च तक आयोजित एसीजी जूनियर एनबीए नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर की बालक वर्ग की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने गोरखपुर को 21-18 से हराया। बता दें कि गोरखपुर की टीम ने सेमीफाइनल में इंदौर को 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। टीम के खिलाड़ी समीर, अखंड, अगस्तया और कुलदेव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समीर को एमवीपी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) चुना गया। यह सभी खिलाड़ी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र हैं। टीम के कोच मनीष श्रीवास्तव और आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक खेल दिखाया। टीम की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.