लातेहार, सितम्बर 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। तीसरी झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से शुक्रवार को डीसी संदीप कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उत्साहवर्धन किया। चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य समेत कुल आठ पदक जीते। जयदीप उरांव ने हेप्टाथलॉन और मोहित कुमार ने पांच किमी रेस वॉकिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं विवेक उरांव ने लॉन्ग जंप व ट्रिपल जंप, अनित उरांव ने 100 मीटर दौड़, आशीष साहू ने हाई जंप, प्रिंस तिर्की ने लॉन्ग जंप व हेप्टाथलॉन तथा हरेन कुमार महतो ने 5000 मीटर रेस वॉकिंग में रजत पदक जीता। प्रिंस तिर्की ने हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक भी हासिल किया। उल्लेख...