प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों की भर्ती की चयन सूची शुक्रवार को जारी हो गई। 2021 में शुरू हुई भर्ती कानूनी लड़ाई और तमाम अड़चनों के बाद पांच साल के बाद आखिरकार पूरी हो गई। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि प्रधानाध्यापक के 103 एवं सहायक अध्यापक के 634 (हिन्दी 119, अंग्रेजी 75, संस्कृत 38, गणित/विज्ञान 250, सामाजिक विषय 152 पदों पर अनंतिम चयन सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।2021 में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद पिछले साल सत्यापन के दौरान सहायक अध्यापकों के 242 पद घटकर 1262 हो गए थे। इसी प्रकार प्रधानाध्यापकों के 137 पद घटने के बाद 253 रह गए थे। राम कुमार भारद्वाज बनाम उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.