कुशीनगर, अप्रैल 8 -- कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के गांव अर्जुन डूमरी निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता का चयन एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनके पिता रामदास गुप्ता किसान व चाचा विंद्रेश गुप्ता नायब तहसीलदार हैं। आशुतोष बचपन से ही मेधावी छात्र रहें हैं। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा संतपुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। बीटेक की पढ़ाई कानपुर से की है। उनकी इस सफलता पर विधायक हाटा मोहन वर्मा, नपा अध्यक्ष रामानंद सिंह, नेबूलाल गुप्ता, ब्यास भाटिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.