एटा, फरवरी 27 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन जवाहरपुर परियोजना का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राजू सिंह एवं सचिव इंजीनियर दुर्गपाल सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, संगठन सचिव गिरीशचंद्र पटेल, वित्त सचिव संजय कुमार, प्रचार सचिव निखिल, लेखा निरीक्षक हेमंत कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार व सह निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की देखरेख में शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कमल किशोर वर्मा, श्याम करण गौतम, शमशेर सिंह, रविकांत, मनोज कुमार, अनूप कुमार, अशोक कुमार धीरज, अभिषेक कुमार, भरत सिंह, सचिन वाही, मुकुल गुप्ता, रवित सिंह, अभिषेक वर्मा, गिरीश चंद्र पटेल, बीरें...