गौरीगंज, मई 2 -- अमेठी, संवाददाता। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की खराबी तथा सप्लाई को लेकर तय की जा रही जवाबदेही के विरोध में बैठक कर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को अभियंता कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जेई आलोक कुमार ने कहा कि संसाधनों के अभाव में अवर अभियंताओं पर तय की जा रही जिम्मेदारी पूरी तरह अनुचित है। सुरक्षा मानकों को बिना पूरा किये ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। जिले में लगभग 20 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। लेकिन किसी में भी मानक के अनुरूप लाइटनिंग अरेस्टर, एचटी व एलटी फ्यूज सेट या अर्थिंग की व्यवस्था नहीं है। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर इसकी मरम्मत की राशि अवर अभियंताओं के वेतन से काटी जा रही है, जो न्यायसंगत नहीं है। हालात ये हैं कि ट्रांसफा...