गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य कर विभाग के शीर्ष पदों पर जूनियर आईएएस अधिकारियों की तैनाती के विरोध में गोरखपुर के राज्य कर अधिकारियों ने शुक्रवार को काली पट्टी और काला फीता बांधकर कार्य किया। अधिकारियों ने इसे शासन के निर्णय के प्रति शांतिपूर्ण विरोध बताते हुए अपनी नाराजगी दर्ज कराई। राज्य कर विभाग के जीएसटी ऑफिसर्स एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान हुए विरोध के दौरान अधिकारियों ने नियमित राजकीय कार्यों का निर्वहन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हाल ही में कानपुर और गाजियाबाद जोन में जूनियर आईएएस अधिकारियों को अपर आयुक्त (ग्रेड-1) जैसे शीर्ष पदों पर स्थायी तैनाती दी गई है। यह भी पढ़ें- प्रमोशन प्रभावित होने के विरोध में जीएसटी अधिकारियों ने बांधी काली पट्टी उनका आरोप है कि गैर-संवर्गीय अधिकारि...