जूना अखाड़े ने किया वाल्मीकि अखाड़े का गठन
हरिद्वार, जुलाई 23 -- सनातन धर्म के उत्थान और समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल करते हुए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा की। इस अवसर पर दिल्ली स्थित वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी महाराज को वाल्मीकि अखाड़े का जगतगुरु की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। गुरुवार को हरिहर आश्रम, कनखल और माया देवी मंदिर में आयोजित धार्मिक समारोह में अखाड़े की परंपराओं के अनुसार उनका अभिषेक किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने वैदिक अनुष्ठान के साथ कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी महाराज का अभिषेक किया और उन्हें जगतगुरु बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि वह समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सनातन धर्म की उन्नति, प्रगति और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.