जूना अखाड़े की बैठक में मठ, संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन
वाराणसी, जुलाई 13 -- वाराणसी, संवाददाता। जपेश्वर महादेव मठ, पंचदशनाम जूना अखाड़ा में रविवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। यह बैठक आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि के मार्गदर्शन और महंत हरि गिरि जी महाराज के निर्देश पर आयोजित हुई। बैठक में भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था की प्रबंध समिति के निर्वाचन, मठ की प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा, धार्मिक गतिविधियों और संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा हुई। गुप्त नवरात्रि, मासिक शिवरात्रि और गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने मठों और शिक्षण संस्थानों को सनातन संस्कृति का केंद्र बताते हुए संगठनात्मक एकता पर बल दिया। महंत हरि गिरि ने पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता जताई, जबकि वरिष्ठ अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि और प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने संगठन की मजबूती पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.