जूना अखाड़ा के 2 साधुओं की हत्या कर शिव मंदिर में दबा दिए शव; मर्डर से पहले शराब पार्टी
हरिद्वार, जुलाई 22 -- हरिद्वार के पथरेश्वर महादेव मंदिर में जूना अखाड़ा के दो साधुओं की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शव वहीं गड्ढा खोदकर दबा दिए। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मंदिर के पुजारी समेत अन्य साधुओं की तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी यह भी है कि आरोपियों ने पहले मंदिर परिसर में शराब पी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पथरी स्थित शिव मंदिर परिसर में खुदाई कर निकाले गए शवों की पहचान सेवा गिरी (35) और पारस गिरी (40) निवासी पंचदशनाम जूना अखाड़ा मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक साध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.