जूनागढ़ में ट्रक से टक्कर में खत्म हो गया परिवार, एक साथ 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- गुजरात के जूनागढ़ में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां शनिवार सुबह एक खड़े ट्रक में कार टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए जूनागढ़ तालुका के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह एक्सीडेंट मजेवड़ी गांव के पास उस समय हुई, जब बनासकांठा जिला का रहने वाला एक परिवार अपने रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने सोमनाथ जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया और एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल चार लोगों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है।4 की जान गई, 4 गंभीर रूप से घायल मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब एक परिवार अपने रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोमनाथ जा रहा था, उसी समय जब गाड़ी मजेवड़ी गांव के पास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.