जूनागढ़ और कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रद्द
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- टाटानगर से रोज गुजरने वाली हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक रद्द रहेगी, जबकि हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा रेलवे ने संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस और पुरी-हटिया एक्सप्रेस को भी रद्द किया है। चक्रधरपुर मंडल में लाइन पर सुरक्षा संबंधी विकास कार्य को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश जारी हुआ है। वहीं, खड़गपुर मंडल के चेंगल रेलवे यार्ड के विस्तार कार्य को लेकर 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक रहेगा। इसके चलते हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 से 11 अक्तूबर तक रद्द रहेगा। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में विकास कार्य को 25 सितंबर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.