बिजनौर, फरवरी 26 -- पराक्रम दिवस पर जूते पहनकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के मामले में बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय ढकोली के पूरे स्टाफ को तलब किया है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर अनेक शिक्षकों ने श्रद्धांजलि देते हुए फोटो वायरल किए थे।वायरल हुई फोटो मे कंपोजिट विद्यालय ढकोली सहित कई विद्यालयों के शिक्षकों ने शिष्टाचार भूलकर जूते पहन कर ही पुष्पांजलि अर्पित की थी और स्वयं ही अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिसके बाद बीईओ की जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने पूरे स्टाफ को नोटिस जारी कर 26 फरवरी को अपने कार्यालय में तलब किया है। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से नोटिस जारी स्टाफ को बुलाया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.