नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आग उगलने वाले प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन थे। हिंगे की तो खूब चर्चा है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इसी मैच में चार विकेट लेने वाले साकिब हुसैन को लेकर बात कम हो रही है। अगर आप उनकी स्टोरी को जान लेंगे तो आपका दिल भी पसीज जाएगा। एक समय ऐसा था, जब उनके पास जूते (स्पाइक्स) खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, तो उनका मां ने अपने जेवर बेचकर जूते खरीदे। साकिब को पता था कि 10-15 हजार के जूते यानी बॉलिंग स्पाइक्स खरीदेंगे तो फिर वे खाएंगे क्या? उनके मां-बाप को अपने बेटे पर गर्व है, क्योंकि बेटे ने कभी भी किसी भी चीज के लिए जिद नहीं पाली। 21 साल के साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चटकाए। हालांकि, 19 साल में ही उनको आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया था। कोलकाता नाइट रा...