जूते को लेकर हुई बहस में 12वीं के छात्र को चाकू घोंपकर मार डाला, दिल्ली में खौफनाक वारदात
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के की बुधवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले के सिलसिले में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से तीन उसी स्कूल के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह स्कूल के अंदर आरोपियों में से एक की मृतक के दोस्त (जो खुद भी घायल है) के साथ स्कूल के जूते न पहनने को लेकर बहस हुई थी। उसने मृतक के दोस्त की स्कूल के जूते न पहनने की शिकायत भी की थी। बाद में स्कूल खत्म होने के बाद आरोपी ने अपने कुछ और दोस्तों को बुलाया। इन लोगों ने स्कूल के बाहर मारे गए लड़के और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। इसी दौरान उनमें से एक ने छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.