जूते के विवाद में छात्र की स्कूल गेट पर हत्या
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मोहन गार्डन इलाके में बुधवार को स्कूल के जूते न पहनने की शिकायत को लेकर हुए मामूली विवाद में 12वीं के 17 वर्षीय छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गेट के बाहर हुई। मोहन गार्डन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से तीन इसी स्कूल के छात्र हैं। द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल के अनुसार, 14 अक्तूबर की शाम करीब 6:10 बजे मोहन गार्डन पुलिस को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक लड़के को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल छात्र को तारक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र मोहन गार्डन का ही रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.