जूते के डिब्बे में बंद था शाही फूलदान
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- पेरिस। फ्रांस के एक परिवार को घर की अटारी में रखा पुराना फूलदान करोड़पति बना गया। परिवार ने इसे सालों तक अखबार में लपेटकर जूते के डिब्बे में रखा था, क्योंकि उन्हें इसके गुलाबी रंग और असली कीमत का अंदाजा नहीं था। जांच के दौरान पता चला कि यह चीन के 18वीं सदी के शाही दरबार से जुड़ी दुर्लभ कलाकृति है। इसे चीन के कियानलॉन्ग सम्राट के शासनकाल में बनाया गया था। फूलदान पर हिरण, सारस, पहाड़ और झरनों के सुंदर चित्र बने हैं। सॉथबीज की नीलामी में इसकी शुरुआती कीमत करीब सात लाख यूरो आंकी गई थी, लेकिन बोली बढ़ते-बढ़ते यह 16.18 मिलियन यूरो, यानी लगभग 130 करोड़ रुपये में बिका। इस चौंकाने वाली नीलामी ने रातोंरात इस साधारण परिवार की किस्मत पूरी तरह बदल दी। वे अमीरों की सूची में शामिल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.