आगरा, जून 20 -- शनिवार को द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के हींग की मंडी स्थित परिसर में आयोजित वार्ता में अध्यक्ष विजय सामा ने सभी आवंटियों से अनुरोध किया कि संजय प्लेस जूता मार्केट की दुकानें फुटवियर कारोबार के लिए हैं। इसमें जूते का ही काम करें। जिन लोगों ने दुकान किराए पर उठा दी या बेच दी। अन्य व्यापार करने लगे हैं। वे सुधार करें। जिस उद्देश्य के लिए दुकानें प्राप्त हुई थीं वही कार्य करें। एक बार दुकान निरस्त होने पर दोबारा अलॉट होना मुश्किल होगा। सभी को बताया कि फेडरेशन के अनुरोध पर एडीए ने संजय प्लेस स्थित शू मार्केट की दुकानों को अनापत्ति पत्र (एनओसी) प्रदान करने की तारीख 20 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 कर दी है। एडीए द्वारा शू मार्केट में बंद मिली दुकानों व अन्य व्यापार चलने वाली 167 दुकानों को नोटिस दिए थे, लेकिन अभी तक इनमें से 14 दु...