मेरठ, मार्च 24 -- मोहल्ला प्रभातनगर में दिनदहाड़े बदमाश ने जूता व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। शक होने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी घबरा गया। इससे पहले ही लोग कुछ समझ पाते, वह फरार हो गया। लोगों ने आरोपी को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रभातनगर मोहल्ला निवासी बिजेंद्र जूता व्यापारी है। बीते सोमवार को वह परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने सरधना से बाहर गया था। इसी बीच दिनदहाड़े एक बदमाश व्यापारी के घर में घुसने का प्रयास किया। आरोपी ने मकान का ताला तोड़ दिया। तभी आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद को व्यापारी का रिश्तेदार बताया। पड़ोस के लोगों ने इस बारे में बिजेंद्र को फोन करके पूछा। तभी आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.