मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी, निसं.। शहर के मीना बाजार जानपुल रोड में पानी टंकी के समीप स्थित एक जूता-चप्पल के शोरूम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मोतिहारी फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी व एक छोटी गाड़ी सहित चकिया फायर ब्रिगेड की एक गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके साथ ही आग लगने की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जूता चप्पल के शोरुम व गोदाम में रखा करीब 1.40 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी आग जिस शोरूम में आग लगी थी, उसके आसपास भी बड़े ज्वेलरी शॉप का शोरूम भी है। आग चार मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। साथ ही आसपास में घनी आबादी है। आग पर काबू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.