जूता कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देने का आरोप
आगरा, जुलाई 5 -- सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक जूता कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजा की मंडी स्थति रंगरेजा गली निवासी अजय माहोर ने बताया कि उनके बड़े भाई जय प्रकाश माहोर (30) सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉरोपैक इंडिया फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार शाम करीब 3:50 बजे उन्हें फोन आया। बताया कि भाई जय प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई है। वह बताए गए हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने भाई की स्थिति चिंताजनक बताते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है की शरीर नीला पड़ा था। भाई को जहर देने की आंशका है। मृत जयप्रकाश अपने पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.