जूता कंपनी के मजदूरों का मांगों को लेकर फूटा गुस्सा
हरिद्वार, मई 8 -- बहादराबाद, संवाददाता। सिडकुल स्थित एक जूता निर्माण कंपनी के मजदूरों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी प्रबंधन सरकार द्वारा निर्धारित बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन लागू नहीं कर रहा है। मजदूरों ने कहा कि बोनस की राशि को वेतन में जोड़कर भुगतान किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुशल श्रमिकों को जानबूझकर अकुशल श्रेणी में दिखाकर कम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी ठेका कर्मचारियों को कंपनी रोल पर लेकर स्थायी किए जाने की मांग उठाई।
ओवरटाइम भुगतान और वेतन कटौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.