जूडो में समीर ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून। ब्लूमिंग बड्स स्कूल के कक्षा सात के छात्र समीर ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल जिले में किया गया था। समीर की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि समीर ने स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्र को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.