जूडो में वैष्णवी ने जीता स्वर्ण, नेशनल के लिए चयन
सहारनपुर, अगस्त 22 -- सहारनपुर। नोएडा के सेंट जॉर्ज स्कूल में 14 से 18 अगस्त तक हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो चैंपियनशिप में स्प्रिंग बैल्स स्कूल की वैष्णवी वर्मा ने अंडर-17 बालिका 36 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ। अंडर-14 में नैंसी पावेल, दिव्यांशी, इशिका और अंडर-17 में कैनवी सोनी ने भाग लिया। प्रबंधक राणा कर्ण सिंह, प्रधानाचार्या अल्का कुमार, निदेशक डॉ. राहुल सिंह और उप-प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.