जूडो में छात्राओं ने दिखाया दमखम, राज्यस्तर के लिए 26 चयनित
सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। जूडो के दांव-पेंच में केजीबीवी बालिकाओं ने राज्य स्तरीय मंच के लिए दमखम दिखाया। पुल जोगियान स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय जूडो चयन ट्रायल एवं खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपने-अपने भार वर्ग में मुकाबले जीते। 10 जनपदों की 55 छात्राओं ने ट्रायल में हिस्सा लिया, जिनमें 26 का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में रामपुर की अवनी, प्रगति, सहारनपुर की गैरी, लखीमपुर की ईशा, शाहजहांपुर की दिव्यांशी, बागपत की राधा और सहारनपुर की सीवांशी ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 में सहारनपुर की रीतिका, बागपत की तनु, बुलंदशहर की परी, लखीमपुर की ओमवती, जाह्नवी और करीना ने बाजी मारी। अंडर-19 में बागपत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.