गंगापार, मार्च 18 -- जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भोलानाथ रामसुख इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छह खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है।खिलाड़ियों ने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के अंतर्गत जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर जगह बनाई है। मऊआइमा के भोलानाथ रामसुख इंटर कॉलेज में कोच शैलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे अंशिका पटेल, रौशनी पटेल, प्रखर यादव, सुप्रिल कुमार, मंजीत कुमार तथा सौरभ पटेल ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। गौरतलब है कि यूपीआरएसएल के तहत आयोजित जोन स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.