फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गुरुग्राम के सेक्टर-37 में संपन्न हुई 28वीं डॉक्टर जिगारो कानो अंतर राज्य जूडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें आठ स्वर्ण, आठ रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। जिले के खिलाड़ियों ने 31 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा राजस्थान सहित अन्य राज्यों के 650 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयुवर्ग में हिस्सा लिया। सभी विजेता खिलाड़ियों का सोमवार को स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग फरीदाबाद ओवरऑल चैंपियन बनालिटिल लिटिल मिनी सब जूनियर का प्रदर्शन लिटिल लिटिल मिनी सब जूनियर 16 किलो भार वर्ग में तनुष श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 20 किलो भार वर्ग में श्रेयान गोराई, विश्वमुख पुरोहित, 22 किलो भार वर्ग में एकांश साहनी ने कांस्य पदक ज...